HomeBreaking Newsमुआवजा राशि का भुगतान होने के बावजूद ध्वस्त नहीं हुए कई निर्माण

मुआवजा राशि का भुगतान होने के बावजूद ध्वस्त नहीं हुए कई निर्माण

ADVERTISEMENTS

📌 पूरा पैसा मिलने पर भी सड़क चौढ़ीकरण के कार्य में बाधा

अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत सुयालबाड़ी क्षेत्र में आज भी कई भवन सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। मसला यह है कि इन भवन स्वामियों को मुआवजा राशि का भुगतान किए जाने के बावजूद इन्होंने निर्माण नहीं तोड़े हैं।

उल्लेखनीय है कि काकड़ीघाट से क्वारब तक लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण का काम संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आए भवन स्वामियों को मुआवजा राशि का काफी पहले भुगतान किया जा चुका है। आरोप है कि विभाग की ओर से मुआवजा देने के बावजूद कई भवन स्वामियों ने अपने निर्माण ध्वस्त नहीं किए हैं।

आलम यह है कि जिन मकान मालिकों को भुगतान हो चुका है। उनमें से अब भी कई के भवन गिराये नहीं गए हैं। कुछ लोगों ने आधा ही निर्माण तोड़ा है। कंपनी द्वारा कार्य को चले दो तीन साल हो गए हैं। लोग पैसा लेकर भी बिल्डिंग को तोड़ने को तैयार नहीं हैं।

ज्ञातव्य हो कि काकड़ीघाट से क्वारब तक शासन के निर्देश पर एनएच द्वारा सड़क चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक हाईवे पर सड़क कटान के दौरान जद में आने वाले भवन स्वामियों को विभाग ने मुआवजा दे दिया है। इन सभी भवनों को सड़क चौढ़ीकरण की जद में आने के चलते ध्वस्त करने के आदेश हैं।

उल्लेखनीय है कि भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ीघाट से क्वारब तक 10 किमी सड़क चौड़ीकरण कार्य विगत डेढ वर्ष से ही चल रहा है। एनएच और All Grace Developers Private Limited द्वारा यह कार्य संचालित किया जा रहा है। इस दौरान बहुत सी दुकानें, आवासीय परिसर ध्वस्त कर दिए गए। इधर सीएनई संवाददाता को अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि अतिशीघ्र ही इन भवनों को हटाया जायेगा।

ठगी का शिकार हुआ युवक

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments