HomeUttarakhandAlmoraAlmora : कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद पद पर बने हुए हैं...

Almora : कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद पद पर बने हुए हैं कुलपति, NSUI ने भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति को न्यायालय के आदेश के 13 दिन बीतने पर भी पद से नहीं हटाये जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन की ओर से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गय है कि उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा विगत 10 नवंबर, 2021 को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कुलपति की नियुक्ति को नियम के विरुद्ध मानते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाए जाने का आदेश जारी किया था, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश के 13 दिन बीत जाने के बाद भी आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि उनकी राज्यपाल से गुजारिश है कि अपने स्तर से हस्तक्षेप करके यथाशीघ्र कार्यवाही करें और नव कुलपति की नियुक्त की जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश की अवमानना करते हुए कुलपति के पद पर प्रो. एनएस भंडारी किस हैसियत से कार्य कर रहे हैं, यह स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिये कि क्या वह लोकत्रांतिक व्यवस्था को नहीं मानती है। उन्होंने कहा कि सभी विश्विद्यालय के कार्यों व नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच भी एक हफ्ते के अंदर होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अनिश्चितकालीन धरना—प्रदर्शन और विश्वविद्यालय घेराव के लिए बाध्य होगा। सभी जिलों में भी जल्द प्रर्दशन भी किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में एनएसयूआई संगठन महामंत्री गोपाल भट्ट, गोविंद प्रसाद, पंकज गुरुरानी, चेतन पांडे, अजय बिष्ट, मनोज भट्ट, चेतन भट्ट आदि छात्र नेता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments