सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
लमगड़ा थानांतर्गत पिछले साल से वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया जबकि सोमेश्वर थाना अंतर्गत शराब के नशे में उत्पात मचाता एक व्यक्ति पकड़ा गया।
थाना लमगड़ा पुलिस ने गत वर्ष से वांछित चल रहे एक आरोपी गोलू पाण्डे पुत्र भैरव दत्त निवासी धूरा संग्रोली, पोस्ट चायखान, लमगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ धारा 323, 332, 353, 504 व आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
उधर थानाध्यक्ष सोमेश्वर ने क्षेत्र के लद्यूड़ा में दौराने चेकिंग शराब के नशे में उत्पात मचा रहे गोपाल सिंह नेगी पुत्र जसौद सिंह, निवासी ग्राम लद्यूड़ा, थाना सोमेश्वर को पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत गिरफ्तार कर लिया। जो नशे में उत्पात मचाकर क्षेत्र में शांति भंग कर रहा था।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


