HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: राजस्व उप निरीक्षक का तबादला निरस्त करने को प्रदर्शन

Bageshwar: राजस्व उप निरीक्षक का तबादला निरस्त करने को प्रदर्शन

— पटवारी तारादत्त पाठक की कार्यशैली व व्यवहार के मुरीद हैं ग्रामीण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राजस्व क्षेत्र असों के ग्रामीण राजस्व उप निरीक्षक के व्यवहार व कार्यशैली के मुरीद हैं, लेकिन राजस्व उपनिरीक्षक का तबादला होने से उन्हें गहरी ठेस पहुंची हैं। अब ग्रामीणों ने उनका तबादला निरस्त करने की मांग उठा दी है और आज इस मांग को लेकर उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

जिले की तहसील काफलीगैर के असों गांव के कई ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक का तबादला होने का जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि राजस्व उपनिरीक्षक तारा दत्त पाठक बेहद व्यवहाकुशल हैं, और उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था चौकस रखी है। यह भी कहा कि राजस्व उप निरीक्षक श्री पाठक अनुशासित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करते हैं, लेकिन उनका स्थानांतरण हो गया है। तबादले का उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि उनका स्थानांतरण तत्काल निरस्त किया जाए। इस मौके पर प्रधन सिमतोली दीपा देवी, पाना के प्रधान गोपाल सिंह मेहता, किसरोली ममता असवाल, सावित्री देवी, कमला देवी, आशा देवी, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments