HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: इरशाद हुसैन कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने समेत कई मांगों को...

बागेश्वर: इरशाद हुसैन कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

➤ अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन एक बार फिर से मुखर

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: 19 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन एक बार फिर से मुखर हो गया है। न्यायमूर्ति इरशाद हुसैन कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर बल दिया। कलक्ट्रेट में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्मय से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

मंगलवार को एसोसिएशन से जुड़े लोग कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। उन्होंने सभा की, जिसमें वक्ताओं ने एससी, एसटी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में वृद्धि करने, पात्रता नियमों में शिथिलता लाने, हर साल पारदर्शी, ऑनलाइन एवं काउंसलिंग आधारित स्थानांतरण व्यवस्था करने, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने, विभागों में रिक्त पदों में बैगलॉग में विशेष भर्ती पक्रिया शुरू करने, अति दुर्गम व दुर्गम दोनों में रोस्टर आधारित नियुक्त करने समेत 19 मांगों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि वह अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से सघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। सभा के बाद डीएम को इस आशय का एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार धौनी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार,सचिव सुधीर कुमार टम्टा, गोविंद आगरी, गोविंद लोहिया, तुलसी आगरी, जितेंद्र कुमार, पुष्पा टम्टा, हरीश आगरी, विनोद प्रकाश जेपी आगरी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments