HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बैसानी गांव के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

बागेश्वर: बैसानी गांव के ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

15 दिन में पुल न बनने पर आंदोलन की चेतावनी

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

बागेश्वर (सीएनई रिपोर्टर): कपकोट तहसील के बैसानी गांव में आपदा के छह महीने बाद भी स्थायी पुल का निर्माण न होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

हादसे को दावत दे रहा लकड़ी का अस्थायी पुल

कलक्ट्रेट में हुई सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 28 अगस्त 2025 को गांव में आई भीषण आपदा ने भारी तबाही मचाई थी, जिससे गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया था। उस समय प्रशासन ने आनन-फानन में लकड़ी के अस्थायी पुल बनवाए थे।

ग्रामीणों का आरोप है कि:

  • छह महीने बीत जाने के बाद भी स्थायी पुल के निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
  • अस्थायी पुल की लकड़ियां अब टेढ़ी होकर गलने लगी हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है।
  • स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए इस पुल से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है।

15 दिन का अल्टीमेटम

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को स्पष्ट संदेश भेजा है कि ग्रामीणों के धैर्य की परीक्षा न ली जाए। यदि अगले 15 दिनों के भीतर स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो ग्रामीण जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल: चेतावनी देने वालों में मुख्य रूप से ईश्वर सिंह, गोविंद सिंह, घनश्याम सिंह, पूर्व प्रधान गिरीश सिंह और प्रवीण सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments