HomeBreaking Newsअवैध तमंचे का प्रदर्शन करना पड़ा भारी,​ 21 साल का लड़का गिरफ्तार

अवैध तमंचे का प्रदर्शन करना पड़ा भारी,​ 21 साल का लड़का गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। सोशल मीडिया में रील्स बनाकर अवैध अस्लाह का प्रदर्शन करना युवक को बहुत भारी पड़ गया। अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने पर 21 साल के इस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक द्वारा सोशल मीडिया में अवैध तमंचे का प्रदर्शन कर रील्स बनाई गई थी। पुलिस टीम द्वारा युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध अस्लाह का प्रदर्शन कर पोस्ट किए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की गई। साथ ही इसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। युवक की पहचान दीपक अधिकारी पुत्र दिलीप सिंह अधिकारी निवासी प्रेमपुर लोश्यानी थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।

यह हुई बरामदगी

युवक के पास से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर और एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस टीम में एसआई दीपक सिंह बिष्ट, अउनि राजेंद्र मेहरा, कांस्टेबल अनिल टम्टा व नवीन राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments