HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जिला मुख्यालय पर दफौट के लोगों का प्रदर्शन

बागेश्वर: जिला मुख्यालय पर दफौट के लोगों का प्रदर्शन

👉 नगर का कूड़ा माल्ता में फेंके जाने का विरोध

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नगर का कूड़ा एकत्र कर माल्ता में फेंके जाने का दफौट क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया है। नाराज लोगों ने जिला मुख्यालय में आकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

माल्ता व आसपास के लोग दफौट संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका नगर का कूड़ा एकत्र कर माल्ता में बगैर अनुमति के डाल रहा है। दिनभर कूड़ा जल रहा है। इसका काला धुआं लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वर्ष 2017 में क्षेत्र के लोगों ने मौके पर टैंट लगाकार आंदोलन किया। तब उन्हें आश्वस्त किया गया था कि जल्द कूड़ा दूसरी जगह डाला जाएगा, लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। तब उन्होंने कहा था कि पगना में पालिका का डंपिंग जोन बन रहा है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने 12 जनवरी से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी समस्या नहीं सुलझी तो वह न्यायालय की शरण में जाएंगे। इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर हेमंत बिष्ट, अध्यक्ष दफौट संघर्ष समिति, भूपेश दफौटी, विवेक दफौटी, जिपं सदस्य मदन राम, जीवन जोशी, पवन नगरकोटी, कुंदन कनवाल तथा संतोष कनवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments