HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : प्राधिकरण पर महज कोरी घोषणा कर गये सीएम, नही...

Almora News : प्राधिकरण पर महज कोरी घोषणा कर गये सीएम, नही आया शासनादेश ! सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना—प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर जहां क्षेत्रीय जनता विगत साढ़े तीन सालों से संघर्षरत है, वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत इसे स्थगित करने की कोरी घोषणा कर गये। जिसका शासनादेश आज तक नही आया है। यह कहना था आज मंगलवार को गांधी पार्क में डीडीए के​ खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी का।
प्राधिकरण के खिलाफ आज हुए सर्वदलीय संघर्ष समिति के प्रदर्शन के दौरान समिति के संयोजक व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि विगत अल्मोड़ा की जनता इस जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए लगातार आन्दोलनरत है।विगत पखवाड़े अल्मोड़ा आये सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्राधिकरण को स्थगित किये जाने की घोषणा भी कर दी थी, परन्तु इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक इसका शासनादेश जारी ना होने स्पष्ट करता है कि यह मात्र एक कोरी घोषणा थी।
समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र के लोग विगत साढ़े तीन सालों से इस विकास प्राधिकरण की मार झेल रहे हैं परन्तु परन्तु सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि जनता अपने भवन मानचित्र स्वीकृति के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है, परन्तु ना तो शासन और ना ही प्रदेश सरकार जनता के दर्द को समझ रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे बिना तुगलकी फरमान से प्रदेश सरकार का पहाड़ी क्षेत्रों में विकास प्राधिकरण को लागू करने का फैसला पूरी तरह जनविरोधी था। एक ओर जहां सरकार पलायन रोकने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर इस प्राधिकरण के कारण समस्त पहाड़ी क्षेत्रों में पलायन जैसी गंभीर समस्या पैदा हो रही है जो सरकार की कथनी और करनी को स्पष्ट प्रदर्शित करता है। श्री कर्नाटक ने कहा कि सरकार प्राधिकरण को समाप्त ना करके अपनी हठधर्मिता का परिचय दे रही है लेकिन सरकार यह भी स्पष्ट जान ले कि जब तक प्रदेश सरकार इस विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर देती समिति का आन्दोलन बदस्तूर जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द सिंह बगडवाल ने और संचालन सभासद हेम चन्द्र तिवारी ने किया। धरने में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, चन्द्र कान्त जोशी, महेश चन्द्र आर्या, अख्तर हुसैन, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, एनडी पान्डेय, ललित मोहन पन्त, सभासद हेम तिवारी, एमसी कान्डपाल, चंद्रमणि भट्ट, पूरनलाल साह, पूरन चन्द्र तिवारी, प्रताप सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, तारा चन्द्र साह, यशवन्त सिंह परिहार, पीएस बोरा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments