HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : भारत महात्मा गांधी फाउंडेशन ने की किसानों की मांगे...

Almora News : भारत महात्मा गांधी फाउंडेशन ने की किसानों की मांगे पूरी करने और महंगाई से निजात दिलाने की मांग, पीएम को भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारत महात्मा गांधी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मसरूर कुरैशी के नेतृत्व में संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को पूरा करने, पेट्रोल—डीजल के दाम घटाने तथा आगामी चुनाव बेलैट पेपर के माध्यम से कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों द्वारा किये जा रहे धरना—प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार ने आज तक कोई कदम नही उठाया है। किसान अपने घरों से बेघर होकर काफी परेशानी उठा रहे हैं तथा भूख—प्यास की परवाह न करते हुए लगातार आंदोलन में बैठे हुए हैं। जिनकी मांगे शीघ्र पूरी होनी चाहिए, जो कि न्याय हित में भी है। किसान ही देश के अन्नदाता हैं, जो सबका पेट भरने का काम करते हैं। ज्ञापन में आगामी चुनाव बेलैट पेपर के माध्यम से कराने की भी मांग की। साथ ही कहा कि रसोई गैस, डीजल—पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते आम जनता परेशान हो चुकी है। जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाये। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष मसरूर कुरैशी के अलावा अथर इलाही, शहाना, उसमान आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments