HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा जिला मुख्यालय में कुमाऊँ कमिश्नर कोर्ट स्थापित करने की मांग

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में कुमाऊँ कमिश्नर कोर्ट स्थापित करने की मांग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवींद्र पंत ने अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में कुमाऊँ कमिश्नर कोर्ट स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन मंडलायुक्त कुमाऊ मंडल व सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड दीपक रावत को प्रेषित किया है।

ज्ञापन में एडवोकेट कवींद्र पंत ने कहा है कि इस विषय में पहले भी जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा 10 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया था। जो कि मुख्यमंत्री कार्यालय से आवश्यक कार्रवाई हेतु गत 24 अक्टूबर 2023 व 25 नवंबर 2023 को कुमाऊँ कमिश्नर को संदर्भित किया गया था।

इस सिलसिले में विगत वर्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने कुमाऊं कमिश्नर से दूरभाष पर वार्तालाप कर उन्हें अधिवक्ताओं की मांग से अवगत कराया था व अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में कुमाऊं कमिश्नर कोर्ट स्थापित करने का आग्रह किया था। एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने सचिव मुख्यमंत्री कुमाऊं मंडल आयुक्त से आग्रह किया है कि जनहित के इस महत्वपूर्ण विषय को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में कमिश्नर का पूर्ण न्यायालय अथवा कैम्प कोर्ट पुनः प्रारम्भ करवाएं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments