अल्मोड़ा। जनपद में लगातार कोरोना पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज मिले सभी छह कोरोना पॉजिटिवों की दिल्ली एनसीआर की ट्रेवल हिस्ट्री बताई जा रही है। जिनमें 4 पुरूष व दो महिलाएं हैं। द्वाराहाट से 2, ताड़ीखेत से 2, सल्ट से 01 तथा भिकियासंण से 01 कोरोना पॉजिटिव है। इन सभी के सैम्पल गत 13 जून को भेजे गये थे। आज रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को अस्पताल लाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में आज दोपहर तक कुल 132 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें से 74 ठीक हो चुके हैं। 56 फिलहाल एक्टिव केस हैं और 2 की मौत हो चुकी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।