HomeDelhiयूपी के किसानों का दिल्ली मार्च; नोएडा एक्सप्रेस-वे बंद; बैरिकेडिंग तोड़ी

यूपी के किसानों का दिल्ली मार्च; नोएडा एक्सप्रेस-वे बंद; बैरिकेडिंग तोड़ी

ADVERTISEMENTS

नोएडा | यूपी के 5 हजार किसानों ने दिल्ली के लिए कूच कर दिया है। पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दिल्ली-यूपी को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की है। वज्र वाहन और RAF के जवान तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वाहनों की चेकिंग के चलते 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। नोएडा एक्सप्रेस-वे दोनों तरफ से बंद हो गया है। इससे पहले, दोपहर 12 बजे किसान नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास इकट्‌ठा हुए। संसद का घेराव करने के दिल्ली की तरफ बढ़े तो पुलिस ने दलित प्रेरणा स्थल पर उन्हें रोक दिया। किसानों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।

1 दिसंबर यानी कल किसानों ने अपनी 4 मांगों को लेकर नोएडा डीएम मनीष वर्मा और ग्रेटर नोएडा, यमुना, नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के साथ बैठक की थी। 3 घंटे तक बैठक चली थी, लेकिन बेनतीजा साबित हुई थी। 1 साल पहले भी इन्हीं मांगों को लेकर किसान संगठनों ने दिल्ली कूच किया था। इस बार किसानों की अगुआई भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पवन खटाना कर रहे हैं। नोएडा पुलिस ने सीटू (किसान संगठन) जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा समेत 10 किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

किसानों की क्या हैं मांगें…4 पॉइंट में जानिए

>> किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले 10% प्लॉट दिया जाए।
>> 64.7% की दर से किसानों को मुआवजा मिले।
>> नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार, बाजार दर का 4 गुना मुआवजा दिया जाए।
>> भूमिधर, भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास के सभी फायदे दिए जाएं।

नोएडा एक्सप्रेस-वे दोनों तरफ से बंद – नोएडा एक्सप्रेस-वे दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को सेक्टर-18 से डायवर्ट किया गया है। वहीं, नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को सेक्टर-94 से डायवर्ट कर दिया गया है।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रूटों पर डायवर्जन

>> चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर-नोएडा की ओर जाने वाले वाहन गोल चक्कर चौक से होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुंडपुरा चौक जाएंगे।
>> डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से होकर जाएंगे।
>> कालिंदी बॉर्डर दिल्ली से आने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 होकर जाएंगे।
>> ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोल चक्कर से कालिंदी कुंज होकर जाएंगे।
>> ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन हाजीपुर अंडरपास से कालिन्दी कुंज की ओर जाएंगे।
>> यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर जाएंगे।
>> पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर जाएंगे।

जॉइंट SP बोले- किसानों को रोकने के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी प्लान तैयार

नोएडा के जॉइंट SP शिवहरि मीना ने कहा- किसानों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के लिए किसानों के साथ लगातार बातचीत जारी है। कल भी 3 घंटे हमने बातचीत की थी। हमने थ्री लेयर सिक्योरिटी प्लान तैयार किया है। इसके तहत लगभग 5 हजार कर्मचारी विभिन्न रास्तों पर चैकिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया जा रहा है। 1000 के करीब PAC के जवान तैनात हैं। इसके अतिरिक्त वाटर कैनन, टियर गैस स्क्वॉड और अन्य अनुशासनिक शाखाएं सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात हैं।

प्रदर्शन में ये संगठन शामिल

भाकियू टिकैत, भाकियू महात्मा टिकैत, भाकियू अजगर, भाकियू कृषक शक्ति, भारतीय किसान परिषद, अखिल भारतीय किसान सभा, किसान एकता परिषद, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, जवान जय किसान मोर्चा, सिस्टम सुधार संगठन आगरा। इसकी अगुवाई भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा और भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पवन खटना कर रहे हैं।

 

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments