हल्द्वानी न्यूज : एसडीएम विवेक राय से प्रदेश अध्यक्ष चड्ढा के नेतृत्व में मिला व्या​पारियों का प्रतिनिधिमंडल, लगाई यह गुहार….

0

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS

देवभूमि व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल आज प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी विवेक राय से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड कर्फ्यू में एक माह से अधिक समय से समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण रुप से बंद हैं। कई दिनों से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 892 नए केस, 43 मरीजों की मौत, चार हजार से अधिक ने जीती जंग

जिससे इन्हें अपने परिवारों के भरण पोषण में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। निम्न एवं मध्यम वर्ग के व्यापारी पानी, बिजली, दुकान किराया, भवन कर, जी.एस.टी, इनकम टैक्स, बैंक लोन की किश्तो आदि का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण व्यापारी भारी परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं।

अब जबकि करोना के केसों में प्रतिदिन कमी आ रही है और करोना महामारी उतार के दौर में है तब व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलवा कर व्यापारियों को राहत प्रदान की जानी चाहिए।

उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में देवभूमि व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल, महामंत्री राजीव जायसवाल, जिला अध्यक्ष पंकज कपूर, परविंदर प्रिंस, महेश आहूजा, युवा महामंत्री विनोद कांडपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल साहू आदि शामिल थे।

5 जी पर जूही चावला की छिछालेदार, दिल्ली हाईकोर्ट ने की याचिका ख़ारिज, ठोका 20 लाख का जुर्माना

उत्तराखंड : घर से लापता हुए युवक की जंगल में मिली लाश, मौत से पहले परिजनों को किया था Video Call

विशेष : विलुप्ति के 20 साल बाद reserve forest में फिर दिखाई दे रहे खूंखार जंगली कुत्ते, इन्हें देखते ही मारने का था आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर…

उत्तराखंड में 20 से 21 दिनों में पहुंच सकता है मानसून, सम्भावित तारीख 24 जून, कई जनपदों में हो सकती हैं प्री मानसून की बारिश

Uttarakhand Breaking : पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें