HomeBreaking Newsभीषण आग से घिर गया देहरादून का बिजलीघर, आधे शहर में ब्लैकआउट

भीषण आग से घिर गया देहरादून का बिजलीघर, आधे शहर में ब्लैकआउट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। राजधानी के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र अंतर्गत आईएसबीटी के पास झाड़ियों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवाओं के साथ फैली आग ने बिजली घर की ट्रांसफॉर्म और अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद बिजलीघर के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन—फानन में आधे शहर की बिजली काट दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के वाहनों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार गत देर रात आईएसबीटी के निकटवर्ती 132 केवी के बिजली घर परिसर की झाड़ियों में अचानक आग लग गई। इसने बिजली घर की ट्रांसफॉर्म और अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। बिजली घर के कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझाई नहीं जा सकी। तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन की दो गाड़ियों ने मौके के पर पहुंची। बिजली विभाग के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गये। एहतियात के तौर पर पटेल नगर, क्लेमेनटाउन, भंडारी बाग, सुभाष नगर, माजरा, बंजारावाला, आराघर और सहस्त्रधारा क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद कर दी।

आग पर समय से पा लिया काबू : हिमांशु डोभाल

इधर इस संबंध में पिटकुल के एसडीओ एसडीओ हिमांशु डोभाल ने बताया कि संभवत: सूखी घास में बीड़ी सिगरेट आदि फेंके जाने से आग लग गई होगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने समय से आग पर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। एहतियात के तौर पर 8 बिजली घरों की लाइट बंद कर दी गई थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments