Uttarakhand : 186 साल पुराना राष्ट्रपति आशियाना लोगों के लिए खुलेगा

0
Uttarakhand : 186 साल पुराना राष्ट्रपति आशियाना लोगों के लिए खुलेगा

Uttarakhand News | देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित एतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना अप्रैल से आम लोगों के लिए खोला जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर आम लोग आशियाने में सैर सपाटे का आनंद ले सकेंगे। राष्ट्रपति का यह आशियाना 186 साल पुराना है। 21 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस परिसर का इस्तेमाल अभी राष्ट्रपति बाडीगॉर्ड (पीबीजी) द्वारा किया जा रहा है। परिसर को आम जन के लिए खोलने से पहले आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है।


ADVERTISEMENTS

राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारी देहरादून पहुंचे

राष्ट्रपति सचिवालय में अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता देहरादून पहुंच चुके है। उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस दिशा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तय किया गया कि आम लोग राष्ट्रपति परिसर के मुख्य भवन तक प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान लोगों को राष्ट्रपति आशियाना के साथ ही भारतीय सेना की 251 साल पुरानी रेजीमेंट पीबीजी के इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी।

बिजली,पानी,पार्किंग समेत कई सुविधाएं पूरी की जा रही

इसके साथ ही 186 साल पुराने अस्तबल से रूवरू होने का भी मौका मिलेगा। सैर के मध्य लोग परिसर के खूबसूरत बगीचे, कैफेटिरिया का भी आनंद उठा सकेंगे। बैठक में परिसर को आम जन के लिए खोलने से पहले बिजली, पानी,पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।इससे पहले राष्ट्रपति के निर्देश पर हैदराबाद स्थित राष्ट्रपति नीलायम और मशहोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास को भी आम लोगों के लिए खोला जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1