Uttarakhand: माता-पिता ने स्कूटी से जाने को किया मना,तो पुत्री ने कर ली आत्महत्या

0
रुद्रपुर : पति कांवड़ लेने गया; फंदे पर लटकी मिली पत्नी
सांकेतिक फोटो

देहरादून। यहां माता-पिता ने पुत्री को रात में स्कूटी ले जाने से मना किया तो पुत्री ने अपने कमरे के पंखे में चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार गत दिवस पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा थाना बसंत विहार पुलिस को सूचना दी गई कि मोतीपुर अंबीवाला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

रुद्रपुर ब्रेकिंग : यहां सड़ी गली अवस्था में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को पता चला की 24 वर्षीय शिवानी पुत्री राधेश्याम निवासी मोतीपुर पोस्ट ऑफिस अंबीवाला थाना बसंत विहार देहरादून ने अपने कमरे में पंखे से चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर तथा मृतक के परिजनों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर चुन्नी को काटकर मृतिका को नीचे उतारा।

उत्तराखंड : इन पांच एसडीएम के तबादले के जारी हुए आदेश, पढ़िये किसको क्या मिली जिम्मेदारी

पुलिस पूछताछ में मृतिका शिवानी के माता-पिता ने बताया कि शिवानी रात्रि में स्कूटी लेकर घर से बाहर जाने की जिद कर रही थी, जिसके लिए उसके माता-पिता ने उसे मना किया तथा उसे उसके कमरे में सुला दिया।

उत्तराखंड : यहां स्कूली बच्चों से लदा वाहन पहाड़ से टकराया, 12 बच्चे घायल, मच गई अफरा—तफरी

सुबह जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो उसने पंखे से फांसी लगा रखी थी, मृतिका शिवानी के पिता राधेश्याम ने बताया गया कि मृतिका शिवानी नशे की आदी थी तथा पूर्व में स्मैक के साथ पकड़े जाने पर थाना पटेल नगर से जेल जा चुकी थी तथा वर्तमान में जमानत पर चल रही थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

उत्तराखंड : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक – हो जाए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार

Uttarakhand : यहां पहाड़ी से गिरा विशालकाय बोल्डर, बाल-बाल बचे स्कूटी सवार, देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें