HomeUttarakhandDehradunदेहरादून-हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़; पुलिस पर फायरिंग की, एक बदमाश...

देहरादून-हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़; पुलिस पर फायरिंग की, एक बदमाश के पैर में गोली लगी

ADVERTISEMENTS

देहरादून | देहरादून और हरिद्वार पुलिस की देर रात बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हुए। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जबकि घायल बदमाश को इलाज के लिए हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात 1 बजे की बताई जा रही है। जब चेकिंग के दौरान कार रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

रुड़की से हरिद्वार की ओर भाग रहे थे आरोपी

दरअसल, रायवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना मामले में दून पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा किया जा रहा था। घटना में संदिग्ध तीन बदमाश i10 कार से रुड़की से हरिद्वार की ओर आ रहे थे,जिनके पीछे देहरादून पुलिस भी लगी थी। इस दौरान दून पुलिस ने थाना बहादराबाद पुलिस को गाड़ी की चेकिंग के लिए रोकने की सूचना दी गई। सूचना के बाद रात तकरीबन 1:00 बजे शांतरशाह चौकी क्षेत्र के पास बहादराबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के लिए गाड़ी को रोका गया। लेकिन बदमाश i10 गाड़ी से भागने लगे।

सहारनपुर के रहने वाले तीनों आरोपी

पुलिस द्वारा पीछा करने पर कार में सवार 3 व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्म रक्षा में पुलिस की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर के पैर में गोली लगी है। जबकि 2 बदमाश जिनके नाम गुल्लू और गुलफाम मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई बार जेल जा चुका आरोपी

घटना में घायल बदमाश आधा दर्जन से अधिक चोरी और नकबजनी की घटनाओं में उत्तरप्रदेश,देहरादून और हरिद्वार से जेल जा चुका है। घायल बदमाश की तलाशी पर दो जिंदा कारतूस,सोने की चैन और सोने अंगूठी बरामद हुई है। घटना में इस्तेमाल i10 कार और तीन फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। घायल बदमाश रायवाला में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल था। जिसको दून पुलिस लगातार ट्रेस कर रही थी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments