HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : सेंट जोसेफ अकादमी की जमीन नहीं लेगी सरकार

देहरादून : सेंट जोसेफ अकादमी की जमीन नहीं लेगी सरकार

देहरादून | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून की भूमि और पार्किंग मामले पर सचिव आवास, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और एमडीडीए के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सेंट जोसेफ एकेडमी से जमीन वापस नहीं ली जायेगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी आवास विभाग को सेंट जोसेफ एकेडमी की लीज नवीनीकरण पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTSAd

इसके साथ ही मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि सेंट जोसेफ अकादमी द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था विद्यालय परिसर के भीतर ही की जाएगी, ताकि मुख्य सड़क पर आमजन को ट्रैफिक की समस्या का सामना ना करना पड़े।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments