HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : पोस्टल बैलेट से 887 लोगों ने किया मतदान

देहरादून : पोस्टल बैलेट से 887 लोगों ने किया मतदान

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून | उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में पोस्ट बैलेंस से मतदान शुरू हो गया है। अब तक तकरीबन 887 लोगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। नींबूवाला हिमालय ऑडिटोरियम में पोस्टल बैलट से मतदान की प्रक्रिया जारी है। सुबह 10 बजे से मतदान किया जाता है जो शाम 5 बजे तक जारी रहता है। इसके साथ ही ऑडिटोरियम में मतदान में लगे कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी चल रही है।

ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए है पोस्टल बैलेट की व्यवस्था

दरअसल, पोस्टल बैलट से मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए है। जो कर्मचारी चुनाव की ड्यूटी में लगाए गए हैं उनको पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी गई है। ताकि जिस स्थान पर उनकी ड्यूटी लगाई गई है वहीं पर वह अपना मतदान कर सके। 23 जनवरी को मतदान के दिन सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसलिए पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। ताकि सभी कर्मचारी अपना मतदान कर सकें।

देहरादून नगर निगम के लिए 364 लोगों ने मतदान किया

अब तक हुए मतदान में सबसे ज्यादा देहरादून नगर निगम के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान हुए हैं। इसमें 364 लोगों ने मतदान किया। इसके अलावा प्रदेश के सभी नगर निकायों के लिए ट्रेनिंग स्थान पर पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया की जा रही है। सभी निकायों के लिए कुल 17 निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान कराया है। पोस्ट वॉलेट से मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक की जाती है उसके बाद अधिकारियों ने पोस्ट वॉलेट के लिफाफे को ट्रेजरी में सुरक्षित जमा कर दिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी की वापसी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments