HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: नियमों को ठेंगा, सिर से हेलमेट नदारद और स्पीड हवा हवाई

Bageshwar: नियमों को ठेंगा, सिर से हेलमेट नदारद और स्पीड हवा हवाई

ADVERTISEMENTSAd

— हादसे के बाद दो दिन सख्ती और अब फिर सुस्ती
— एसपी बोले, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर-गरूड़ मोटरमार्ग में एक हादसे में दो युवाओं की मौत के बाद पुलिस चेती तथा दोपहिया वाहनों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया और आननफानन में कई चालान किए परंतु अब पुलिस शांत हो गई और हाल ये है कि अधिकांश बाइक सवार बिन हेलमेट के वाहन चला रहे हैं तथा युवा तो अनियंत्रित गति से दोपहिया वाहन दौड़ाकर राहगीरों की जान के लिए खतरा बने हैं।

जनपद में दोपहिया वाहन चालकों के लिए यातायात के नियम मायने नहीं रखते हैं। अधिकांश दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते देखे जा सकते हैं। विगत माह बागेश्वर-गरूड़ मोटरमार्ग में दो बाइक सवारों के बाइक टकराने से मौत हुई। जिसमें यह बात उजागर हुई कि यदि बाक सवार युवकों ने हेलमेट पहनी होती, तो उनकी जान बच सकती थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में हेलमेट चेकिंग अभियान चला, जो अब ठप है।

अब स्थिति दो ही दिन बाद फिर पहले की जैसी हो गई है। कई बाइक सवारों के सिर से हेलमेट गायब हैं। युवक बिना हेलमेट के तीन तीन सवारियां लेकर घूम रहे हैं। रात में रेटो साइलेंसर लगी बुलेट आवाज कर रही हैं कई दोपहिया वाहनों में नंबर प्लेट तक नहीं लगी है परंतु पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है जिससे लगता है कि पुलिस को हेलमेट अनिवार्य करने के लिए किसी और हादसे का इंतजार है।
नाबालिग भी दौड़ा रहे बाइक

बागेश्वर। दीपावली में जनपद में दर्जनों नए परिवारों ने नये दोपहिया वाहन खरीदे हैं। अभिभावकों की लापरवाही के चलते इन दिनों कई किशोर भी नगर में वाहन दौड़ा रहे है। दीपावली के दौरान नए वाहन लेकर अभिभावकों ने अपने बच्चों को बाइक सौंप दी है। इनके द्वारा अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने से राहगीरों व अन्य वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है।
चेकिंग अभियान जारी: एसपी

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस वाहन दुर्घटनाओ को रोकने के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है। जनपद में बिना नम्बर प्लेट व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहनों के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाए जा रहे है। कई वाहन सीज भी किये है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी थानों व चौकी प्रभारियों को विभिन्न मार्गों में चल रहे सभी वाहनों के सघन चैकिंग के निर्देश दिए गये है। साथ ही बिना नम्बर प्लेट व बिना पत्राजातों के चल रहे वाहनों पर कार्यवाही करते हुए सीज करने को भी निर्देशित किया गया है।
नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा, तो अभिभावक पर कार्यवाही

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि निरीक्षण के दौरान नाबालिक वाहन चलाते हुए पकड़े गए तो उनके वाहनों को सीज करते हुए उनके अभिभावकों पर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। इसके लिए यातायात प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिये गए है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments