HomeBreaking Newsअवैध हथियार मामले में वांछित दीपक सिंह जलाल गिरफ्तार

अवैध हथियार मामले में वांछित दीपक सिंह जलाल गिरफ्तार

बेतालघाट पुलिस की बड़ी सफलता

CNE REPORTER, Haldwani : पुलिस ने अवैध हथियार (आर्म्स एक्ट) के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। न्यायालय प्रथम अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल द्वारा फौजदारी वाद संख्या 76/2025 और धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी दीपक सिंह जलाल, पुत्र पूरन सिंह जलाल, निवासी धनियाकोट तल्लाकोट, बेतालघाट, जनपद नैनीताल को उसके निवास स्थान के समीप से दबोच लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने के लिए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। आरोपी को उसके छिपने के ठिकाने के पास से घेरकर पकड़ने वाली इस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल राम कृपाल और कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।

यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ टी०सी० द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपराधियों एवं गुंडा तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु जनपद में “आपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल जगदीश चन्द्र के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भवाली रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में टीम गठित कर इस अभियान को सफल बनाया गया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments