HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता के लिए सदैव याद किये...

Almora News : निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता के लिए सदैव याद किये जायेंगे दीप जोशी, नगर पालिका में सार्वजनिक शोक सभा, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के असामायिक निधन से जो पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची हैं, उसकी भरपाई सम्भव नही है। उक्त विचार यहां नगर पालिका परिसर में आयोजित सार्वजनिक शोक सभा में वक्ताओं ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किये। इस मौके पर पारित प्र्रस्ताव में शासन से स्व. जोशी की पत्नी को सरकारी सेवा प्रदान करने तथा परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।
शोक सभा में आज तमाम जन संगठनों, राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों व पत्रकारिता व साहित्य जगत से जुड़े तमाम लोग एकत्रित हुए। वक्ताओं ने कहा कि दीप जोशी अपनी निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। रामलीला मंचन और अपने मधुर गीतों के लिए भी वह काफी लोकप्रिय थे। रामलीला में उनके द्वारा दशरथ और अंगद के पात्रों का अभिनय दर्शकों की खूब ताली बटोरता था। उनके द्वारा रेडक्रास सोसाइटी का काफी सहयोग किया गया तथा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का भ आयोजन किया गया। अपनी सेवाकाल का अधिकांश समय उन्होंने अल्मोड़ा में ही गुजारा। वह मूल रूप से भीमताल के बोहराकून के रहने वाले थे। शोक सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार पहरू के संपादक एडवोकेट हयात सिंह रावत तथा संचालन पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी द्वारा किया गया। शोक सभा में विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक रघुनाथ सिंह चैहान, पद्मश्री डाॅ. ललित पाण्डे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, बिट्टू कर्नाटक, प्रो. एसडी शर्मा, डाॅ. जेसी दुर्गापाल, पत्रकार राजेंद्र रावत व दीपक मनराल, कैलाश गुरूरानी, किशन गुरूरानी, एडवोकेट पीसी तिवारी, गिरीश मल्होत्रा, दया शंकर टम्टा, केवल सती, महेश चंद्र, मनोज सनवाल, रमेश जोशी, अमित जोशी, सचिन टम्टा, हेमलता भट्ट, सुनीता पांडे, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर अशोक पांडे, दीवान धपोला, वरिष्ठ पत्रकार चंदन नेगी, तारू तिवारी, दीप लाल साह, आनंदी वर्मा, दिनेश जोशी, सभासद अमित साह, मनोज जोशी, गोपाल राम, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, अमन अंसारी, सुरेश तिवारी, दीप जेशी, भूपेंद्र जोशी, हेमचंद्र तिवारी, पूरन सिंह मेहरा, रमेश चंद्र जोशी, देवेंद्र कर्नाटक, राजेंद तिवारी, राजेश सिंह अल्मिया, नवीन बिष्ट, प्रकाश चंद्र बिष्ट, संजय कुमार अग्रवाल, हरीश जोशी, शिवराज बनौला, निर्मल उप्रेती, राजेश कुमार रसतोगी, महेंद्र ठकुराठी, गिरीश धवन, कमल जोशी, नवीन चंद्र जोशी, संजय कांडपाल, विहिप जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, कमल कपूर, मनीष तिवारी, राजू गिरि, तारा चंद्र जोशी, रमेश नेगी, एलके पंत, लीला आर्या, विनोद वैष्णव, कार्तिक साह, आनंद सिंह बिष्ट, अखिलेश टम्टा, नीरज सिंह, रोहित जोशी, वैभव जोशी, रोहित कार्की, अमन नज्जौन, मनोज सनवाल, अनिल जोशी, ममता आदि मौजूद थे।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि, देवा भाई ने साझा की यादें
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने दीप जोशी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि पत्रकार दीप जोशी के साथ उनकी गहरी यादें जुड़ी हुई हैं। वह उनके साथ नियमित रूप से मार्निंग वाॅक पर जाया करते थे। दीप जोशी के प्रयासों से मार्निंग वाकर्स का भी एक अलग ग्रुप बन गया था। उनके साथ समय-समय पर विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments