HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: बिना सत्यापन किराएदार रखना पड़ा महंगा, 05 भवन स्वामियों का...

Almora News: बिना सत्यापन किराएदार रखना पड़ा महंगा, 05 भवन स्वामियों का कटा चालान

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

नगर में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 05 मकान मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर बाहरी व्यक्तियों का पुलिस के कोविड सैल प्रभारी हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में नगर में सघन सत्यापन अभियान चल रहा है। नगर क्षेत्रांतर्गत भवन स्वामी अब्दुल निजाम कुरैशी, निवासी तल्ला दन्या, धारानौला अल्मोड़ा, मोहम्मद अकरम, निवासी तल्ला दन्या, धारानौला अल्मोड़ा, अनूप कुमार, निवासी तल्ला ओढ़खोला, अखिलेश राठौड़, निवासी नियर सरस्वती होटल धारानौला तथा अंजू निवासी धारानौला अल्मोड़ा का चालान किया गया। इनके मकानों में बिना सत्यापन किरायेदार निवास करते पाये गयें ये किराएदार बाहरी व्यक्ति हैं। ये चालान पुलिस अधिनियम की धारा- 52(3)/83 के तहत किए गए।

उक्त ​कुल 05 चालानों में से 03 चालान कोर्ट भेजे गए जबकि 02 भवन स्वामियों से 05—05 हजार रूपये जुर्माना जमा करवाया गया। निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी ने सभी मकान मालिकों से अपील की है कि वह अपने मकान में किसी भी बाहरी व्यक्तियों को बिना पुलिस वैरीफिकेशन किये किरायेदार न रखें, बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments