HomeUttarakhandAlmoraडेंजर जोन क्वारब में शनिवार फिर आया मलबा, लगा जाम

डेंजर जोन क्वारब में शनिवार फिर आया मलबा, लगा जाम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। भू—स्खलन प्रभावित क्षेत्र क्वारब के हालात सुधर नहीं पा रहे हैं। आज ​यहां फिर दोपहर के वक्त पहाड़ से मलबा गिर गया। जिस कारण लगभग एक घंटा यहां फिर जाम लग गया।

डेंजर जोन क्वारब में शनिवार फिर आया मलबा, लगा जाम
डेंजर जोन क्वारब में शनिवार फिर आया मलबा, लगा जाम

उल्लेखनीय है कि क्वारब में प्रकृति का रौद्र रूप काफी समय से देखने में आ रहा है। यहां पुल पार करते ही अल्मोड़ा की तरह लगी पहाड़ियों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। जिस कारण लगातार पहाड़ से मलबा आ रहा है। समस्या के समाधान को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंंत्री अजय टम्टा कई बार क्षेत्र का निरीक्षण कर चुके हैं। स्थाई ट्रीटमेंट के लिए एक बड़ी योजना पर काम भी शुरू होने वाला है। इसके बावजूद जनता की नाराजगी कम नहीं हो पा रही है।

जन समस्या से जुड़े इस मुद्दे को अब कांग्रेस हेक कर चुकी है। मामले को लेकर विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में गत दिनों यहां धरना—प्रदर्शन भी किया गया था। इस बीच कांग्रेस क्वारब में दरकते पहाड़ को लेकर निरंतर प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रही है।

संयोग से टल गया हादसा

इन सभी हालातों के बीच आज शनिवार दो बजे पहाड़ से धरधरा कर मलबा सड़क पर गिर गया। संयोग से जब मलबा गिरा तब नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लगभग एक घंटे में जेसीबी द्वारा मलबा हटया गया। तब जाकर यह जाम खुल पाया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments