HomeCrimeब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों...

ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्‍या की आशंका

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस पंचनामे की कार्रवाई के साथ ही पूछताछ में जुट गई है। महिला के गले में निशान होने के कारण आत्महत्या अथवा हत्या की आशंका जताई जा रही है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक दीप शर्मा अपनी पत्नी अंशु शर्मा और मां के साथ अयारपाटा क्षेत्र में रहता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पड़ोसियों ने उसके घर से किसी के चिखने की आवाज सुनी। आवाज सुन पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि अंशु शर्मा बिस्तर पर पड़ी हुई है। जिसके बाद उन्होंने अन्य पड़ोसियों की मदद से उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉ. सितांशु शर्मा ने बताया कि महिला के गले में कुछ चोट के निशान हैं।

CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 4 मई से शुरू होंगे एग्जाम्स

संभवतः मामला आत्महत्या या हत्या का हो सकता है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पायेगा। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआई सोनू बाफिला ने बताया कि फिलहाल महिला का पति कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। मामले में फिलहाल जांच की जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

साभार- जागरण

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments