HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, लालकुआं : नवविवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने किया...

बिग ब्रेकिंग, लालकुआं : नवविवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने किया हंगामा, बिटिया के ससुराल में जाकर तोड़फोड़, ससुरालजनों को बनाया बंधक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, लालकुआं

यहां एक नव विवाहितता द्वारा ससुराल में फांसी का फंदा लगा आत्महत्या किये जाने वाले मामले को लेकर यहां बड़ा बवाल हो गया है। मृतका के मायके वालों ने आज यहां बेटी के ससुराल में आकर जमकर तोड़फोड़ करके हंगामा खड़ा कर दिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ज्ञातव्य हो कि गत दिवस बेरीपड़ाव स्थित हिम्मतपुर चौमवाल में दीपा 26 साल पत्नी मनीष कुंवर ने दोपहर को घर के पंखे में ही फांसी लगा ली थी। जब खेत से घास काटकर उसकी सास घर आई तो उसने दीपा के कमरे का दरवाजा बंद देखा। जिसपर उसने अपने पुत्र को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद घर आए पति ने दीपा को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में 15 अगस्त तक जमकर बरसेंगे मेघ, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

इधर आज शनिवार की सुबह से मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के ससुराल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि मायके पक्ष के लोागों ने मृतका के पति और सास को कमरे में बंद कर दिया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारियों के बंपर प्रमोशन, देखिए लिस्ट

इधर सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक रोहिताश सागर व चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस व एलआईयू कर्मी मौके पर पहुंच गये। पुलिस कर्मियों द्वारा मृतका के मायके वालों को समझाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतका का एक साल पहले ही विवाह हुआ था, मृतका की एक चार माह की बेटी भी है।

सरकारी नौकरी : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली एक और भर्ती, आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments