HomeUttarakhandAlmoraकिसान संगठन के अध्यक्ष तारा सिंह गैलाकोटी का निधन अपूरणीय क्षति

किसान संगठन के अध्यक्ष तारा सिंह गैलाकोटी का निधन अपूरणीय क्षति

ADVERTISEMENTS

✒️ ताउम्र किसान-मजदूरों के​ हित में किया संघर्ष

दन्या/अल्मोड़ा। किसान संगठन भैसियाछाना के अध्यक्ष तारा सिंह गैलाकोटी के 78 वर्ष की आयु में हुए निधन पर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक सभा में उनके मजदूर व किसान हित में किए गये संघर्षों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि तारा सिंह गैलाकोटी ने किसान संगठन में रहते हुए किसानों व मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के लिए संघर्ष किया था। वर्ष 1992 में बिंसर अभ्यारण्य के विरोध में चले आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके साथ ही जंगलों में ग्रामीणों के हक-हकूकों को बरकरार रखे जाने, बाघों द्वारा पहुंचाई जा रही जान-माल की क्षति का मुआवजा दिए जाने की मांग रखी। इसके अलावा जंगली सुअर, बंदर, लंगूरों द्वारा पहुंचाये जा रहे नुकसान पर काश्तकारों को मुआवजा देने और किसान-मजदूर हित से जुड़ी तमाम मांगों को लेकर भैसियाछाना ब्लॉक मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना व तालाबंदी जैसे आंदोलनों को संचालित किया था।

वक्ताओं ने कहा कि तारा सिंह गैलाकोटी का निधन संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक प्रकट करने वालों में शिवराज सिंह नेगी, जमशेद सिंह चौहान, केडी मिश्रा, बसंत खनी, राम सिंह, शिवदत्त पांडे आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments