HomeUttarakhandBageshwarप्रमुख समाजसेवी डॉ. मनमोहन मेहरा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

प्रमुख समाजसेवी डॉ. मनमोहन मेहरा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

CNE REPORTER, बागेश्वर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री अनिल मेहरा के पिता एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ. मनमोहन मेहरा (76 वर्ष) का निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार सरयू-गोमती संगम तट पर विधि-विधान से संपन्न किया गया।

डॉ. मनमोहन मेहरा सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में आजीवन सक्रिय रहे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे और समाज सेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाया। उन्होंने गरुड़ क्षेत्र में किराये के छोटे से भवन से सरस्वती शिशु मंदिर के रूप में विद्या भारती के विद्यालयों की नींव रखी, जो आज एक विशाल शैक्षिक आंदोलन का स्वरूप ले चुका है।

संयुक्त शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि

सरस्वती शिशु मंदिर एवं खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज के आचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मेहरा का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण की मिसाल रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक जगत ने जताया शोक

डॉ. मनमोहन मेहरा के निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गड़िया, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी, भगत डसीला, भरत फर्स्वाण, एडवोकेट हरीश जोशी, गिरीश कोरंगा, कवि जोशी, बबलू नेगी, विद्या भारती के पूर्व प्रदेश निरीक्षक हरी दत्त जोशी, विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सूरज पंत, जीवन चंद्र दुबे, देवकीनंदन जोशी, जनार्दन लोहुमी, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, ठाकुर मेहरा, के.एन. धौनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments