HomeCovid-19दर्दनाक, और कितनी जानें लेगा कोरोना : Covid infection के चलते Home...

दर्दनाक, और कितनी जानें लेगा कोरोना : Covid infection के चलते Home isolation में रह रहे पिता—पुत्र की मौत, चार दिन तक पिता—पुत्र के शवों के साथ रही दिव्यांग पत्नी

ADVERTISEMENTS

उप्र. के लखनऊ से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां कोरोना संक्रमित पिता—पुत्र की की होम आइसोलेशन में ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती कर दिया गया है। सबसे दु:खद बात यह है कि इन लोगों की मौत कई रोज पहले हो गई थी, लेकन एकमात्र जीवित बची दिव्यांग पत्नी, जो चल नही सकती की चीख पुकार सुनकर भी कोई इनकी मदद को नही आया। घटना का पता तब चला कि जब इनके घर से शवों के सड़ जाने बदबू आने लगी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यह मामला है लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एलडीए कालोनी डी-1 का। यहां दिव्यांग अरविंद गोयल (60) और उनका 25 वर्षीय बेटे आशीष गोयल, जबकि एकमात्र दिव्यांग पत्नी जीवित बच पाई है। प्रभारी निरीक्षक कृष्णा नगर महेश दुबे बताया कि कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी के मकान नंबर 215 में अरविंद गोयल अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी और 25 साल का बेटा आशीष गोयल है। पुलिस के मुताबिक, आशीष मानसिक रूप से कमजोर था। वहीं अरविंद गोयल और उनकी पत्नी दिव्यांग थे।

शनिवार देर शाम करीब आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि मकान नंबर 215 से काफी बदबू आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, तो अंदर अलग-अलग कमरों में पिता और पुत्र के शव पड़े मिले। पड़ोसी बताते हैं कि अरविंद गोयल के परिवार को किसी ने घर के बाहर नहीं देखा था। इनसे मिलने मृतक अरविंद की मां कभी कभार यहां आती थी, लेकिन कई दिनों से उसको भी नही ​देखा गया है।

पड़ोसियों ने बताया कि अरविंद की पत्नी चलने-फिरने में असमर्थ हैं। वह घर से बाहर नहीं निकलती हैं। अक्सर अरविंद और उनका बेटा ही बाहर निकलता था। चार दिनों से लोग घर से बाहर नहीं दिखे और शनिवार दोपहर से  बदबू आ रही थी। संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। चार दिनों से दिव्यांग मां, अपने बेटे और पति के शव के साथ घर में ही कैद रही। इधर प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि यह परिवार कोरोना संक्रमित था तथा होम आइसोलेशन में था।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments