HomeDelhiमहाभारत के 'भीम' का निधन, आखिरी दिनों में आर्थिक तंगी से जूझ...

महाभारत के ‘भीम’ का निधन, आखिरी दिनों में आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे प्रवीण कुमार सोबती

ADVERTISEMENTSAd

नई दिल्ली। टेलीविजन जगत से एक बहुत ही दिल दुखाने वाली खबर सामने आ रही है। बीआर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले शानदार एक्टर प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। प्रवीण ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। प्रवीण कुमार के निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। प्रवीण कुमार सोबती का निधन दिल्ली में हुआ है। उनका अंतिम संस्कार आज पंजाबी बाग स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

प्रवीण कुमार ने फिल्मों में भी किया था काम
प्रवीण कुमार महाभारत सीरियल के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर चुके हैं। लेकिन महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभाकर वो घर-घर में फेमस हो गए। उन्हें भीम के किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। प्रवीण के निधन की खबर से उनके फैंस के दिल टूट गए हैं।

ओलंपिक खेलों में भी लिया था हिस्सा
प्रवीण को उनकी शानदार कदकाठी के लिए भी जाना जाता था। पंजाब के रहने वाले प्रवीण 6 फीट लंबे थे। एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव थे। वे एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। प्रवीण ने एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई मेडल्स जीते थे। हांगकांग में आयोजित एशियाई खेल में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने ओलंपिक में दो बार देश का प्रतिनिधित्व भी किया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments