HomeUttarakhandAlmora12 नवंबर को मनाई जायेगी स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि

12 नवंबर को मनाई जायेगी स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि

❗ सम्मान कार्यक्रम अब धौनी जयंती पर 24 फरवरी को

👉 पटाल बाजार में दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सालम समिति अल्मोड़ा के तत्वाधान में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की 93वें पुण्यतिथि इस बार सादगी से मनाई जायेगी। समिति ने पूर्व में हुए निर्णय में संशोधन करते हुए हाईस्कूल में जनपद के साथ ही कुमाऊं मंडल में टॉपर रही छात्रा कृतिका पांडे तथा समिति के वरिष्ठ सदस्य गोविंद लाल वर्मा व भगीरथ पांडे को अब 24 फरवरी को धौनी जयंती पर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

प्रात: 10 बजे से होगा कार्यक्रम

सालम समिति की यहां राम सिंह धौनी पुस्तकालय में हुई बैठक में तय हुआ कि प्रति वर्ष की तरह इस साल भी प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को ‘जै हिंद’ का नारा देने वाले क्रांति दूत राम सिंह धौनी की 93वीं पुण्यतिथि यहां धारानौला में सादगी से मनाई जायेगी। प्रात: 10 बजे जिला पंचायत परिसर स्थित धौनी मूर्ति स्थल पर कार्यक्रम होगा।

पूर्व में लिए गए निर्णय में संशोधन

बैठक में सभी सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों से पुण्य तिथि समारोह में धौनी की प्रतिमा में माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने की अपील की गई। इस अवसर पर सम्मान समारोह को लेकर पूर्व में लिये गये निर्णय में संशोधन भी किया गया। तय हुआ कि 12 नवंबर को दीपावली पर्व के अवकाश के चलते अब सम्मान कार्यक्रम 24 फरवरी को धौनी जयंती पर होगा।

पदाधिकारियों ने बताया कि शारदा पब्लिक स्कूल की छात्रा व सीबीएसई बार्ड हाईस्कूल टॉपर सालम मूल के हरीश चंद्र पांडे की पुत्री कृतिका पांडे को अब 24 फरवरी को धौनी जयंती पर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही 75 वर्ष से अधिक आयु के समिति के वरिष्ठ सदस्य व संरक्षक मंडल के सदस्य एडवाकेट गोविंद लाल वर्मा व समिति के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भगीरथ पांडे को भी सम्मानित किया जायेगा।

इन ज्वलंत मुद्दों पर भी हुई चर्चा

बैठक में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दिन ब दिन बढ़ती जा रहे बंदरों के आतंक पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। नगर पालिका व वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की अपील की गई। साथ ही पटाल बाजार में दोपहिया वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने, माल रोड में तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार वाहनों को चलाने की व्यवस्था किए जाने की प्रशासन से मांग की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा ने की। इस मौके पर समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य एडवोकेट गोविंद लाल वर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह महरा, लोकमणि भट्ट, भगीरथ पांडे, विनोद जोशी, पूर्व तहसीलदार लोकमणि भट्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments