यहां एक युवक का शव आज उसके ही घर पर पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बाज बुधवार की सुबह राजपुरा के वार्ड नंबर 13 निवासी सुमित बाल्मीकि उम्र 24 साल ने अपने घर पर ही पंखे में रस्सी लगा फांसी लगा अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लाश परिजनों को सौंप दी है। इधर इस मामले में भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक नशे का आदी था और इसी आदत के चलते उसके आये दिन झगड़े होते थे और उस पर छोटी—मोटी चोरियों के भी आरोप थे। इधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।