HomeAccidentफॉलोअप, गगास हादसा : परिजनों के सुपुर्द किया डम्पर चालक का शव,...

फॉलोअप, गगास हादसा : परिजनों के सुपुर्द किया डम्पर चालक का शव, मृतक के घर में मचा कोहराम, पढ़िये पूरी ख़बर…..

सीएनई न्यूज रिपोर्टर अल्मोड़ा/रानीखेत/द्वाराहाट
यहां गगास नदी में डम्पर गिरने से हादसे का शिकार हुए डम्पर चालक गिरीश जोशी का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। उसके परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि आज रविवार को यहां गगास नदी में डम्पर गिरने से बड़ा हादसा हो गया और चालक को बचाया नही जा सका। इसके बावजूद, सूचना मिलने पर द्वाराहाट थाने की पुलिस ने काफी तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। इस दौरान रानीखेत थाने से भी पुलिस टीम पहुंच गयी थी। द्वाराहाट थाने से एचएचओ अजय लाल साह, चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार, कानि मो. शाहिद, कानि कुंदन गिरी व कानि दीपक खड़ई पहुंचे थे। वहीं रानीखेत थाने से एसएसआई फिरोज आलम, कानि योगेंद्र, पु​ष्कर द्वारा सहयोग दिया गया। उसके बाद राजस्व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी। राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, नायब तहसीलदार दिलीप सिंह मौके पर मौजूद रहे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का बड़ा भाई शव लेने मौके पर पहुंच गये थे। पंचनामा भरने के बाद रानीखेत में डॉ. दीप पार्की ने पोस्टमार्टम किया उसके बाद शव सौंप दिया गया। यहां यह बता दें कि चौकी इंचार्ज बग्वालीपोखर धर्मेंद्र कुमार को सबसे पहले सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments