HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : झील में मिली लाश, हड़कंप, काफी मशक्कत के बाद...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : झील में मिली लाश, हड़कंप, काफी मशक्कत के बाद हुई शिनाख्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, टिहरी

यहां झील के वाटर फिल्टर में अटके हुए एक अज्ञात शव को बरामद किया गया है, जो कि दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। एसडीआरएफ (SDRF) ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस क सुपुर्द कर दिया है। जांच उपरांत पाये गये शव की पहचान एक मानसिक विक्षिप्त के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में काफी दिनों से इधर—उधर घूमते दिख रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बृहस्पतिवार को चौकी कोटी कॉलोनी से एसडीआरएफ टीम को एक सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया बताया गया कि पुलिस चौकी कोटी कॉलोनी से नीचे वाटर फिल्टर के पास झील में एक लाश ​उतराती दिख रही है। इस लाश को बाहर निकालने हेतु SDRF Team की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कोटी कॉलोनी से टीम Chief Constable Suresh Tomar के नेतृत्व में घटनास्थल को रवाना हुई। वहां पहुंचने पर पता चला कि उक्त शव लगभग 02 से 03 दिन पुराना है, जिसकी पहचान के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिये गये। एसडीआरएफ द्वारा मोटर बोट की सहायता से उक्त unidentified body को झील से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। टिहरी झील में मिली इस अज्ञात लाश की शिनाख्ती के लिए काफी कोशिशें हुईं। कई घंटों तक मशक्कत के बाद पता चला कि यह शव क्षेत्र में कई दिनों से घूम रहे एक मानसिक रोगी का है। यह विक्षिप्त युवक सम्भवत: किसी कारण झील में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments