HomeUttarakhandAlmoraदु:खद: सेवानिवृत्त प्रवक्ता हरीश रावत का निधन, डे केयर सेंटर व पेंशनर्स...

दु:खद: सेवानिवृत्त प्रवक्ता हरीश रावत का निधन, डे केयर सेंटर व पेंशनर्स आर्गनाइजेशन ने व्यक्त किया शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
डे केयर सेंटर एवं पेंशनर्स आर्गेनाइजेशन अल्मोड़ा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत के बड़े भाई हरीश सिंह रावत (सेवानिवृत्त प्रवक्ता) के निधन पर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका गत दिवस हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। डे केयर संस्था एवं पेंशनर्स आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वर्चुअल शोक सभा कर स्व. हरीश सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की। वर्चुवल शोक सभा डे केयर के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष डा. अरुण पंत, नवीन पाठक, आनन्द बल्लभ लोहनी, आनन्द सिंह बगडवाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, चन्द्रमणि भट्ट, प्रताप सिंह सत्याल, डा. जेसी दुर्गापाल, आनन्द सिंह ऐरी, आशा कर्नाटक, रीता दुर्गापाल, सुनयना मेहरा, श्याम सिंह रावत, एमसी काण्डपाल, हरीश चन्द्र जोशी, गिरीश जोशी, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, प्रयाग दत्त सनवाल, मोहन सिंह नयाल, गीता बिष्ट, पूरन लाल साह, गिरीश मल्होत्रा, मथुरा दत्त मिश्रा, पुष्पा कैड़ा, जीडी कोठारी, नरेंद्र प्रसाद, बसन्त पंत आदि कई लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments