HomeUttarakhandNainitalनैनीताल: रानीबाग बहुउद्देशीय शिविर की तिथि बदली

नैनीताल: रानीबाग बहुउद्देशीय शिविर की तिथि बदली

ADVERTISEMENTS

15 जनवरी को विकास भवन में होगी योजनाओं की समीक्षा बैठक

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

CNE REPORTER, नैनीताल/भीमताल: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत रानीबाग में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह शिविर 15 जनवरी के बजाय 4 फरवरी को आयोजित होगा।

वहीं, दूसरी ओर आगामी 15 जनवरी को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में विकास भवन भीमताल में विभिन्न विकास योजनाओं और वनाग्नि रोकथाम की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

4 फरवरी को लगेगा रानीबाग में बहुउद्देशीय शिविर

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी कि विकास खण्ड भीमताल की न्याय पंचायत रानीबाग (राजकीय इंटर कॉलेज) में पूर्व निर्धारित 15 जनवरी का शिविर अब अपरिहार्य कारणों से 4 फरवरी 2026 (गुरुवार) को होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की सूची के साथ शिविर में उपस्थित रहें, ताकि आम जनता को मौके पर ही लाभान्वित किया जा सके।

15 जनवरी को विकास भवन में जुटेगा महकमा

शिविर की तिथि आगे बढ़ने के साथ ही शासन ने 15 जनवरी का दिन समीक्षा के लिए निर्धारित किया है। विकास भवन सभागार, भीमताल में होने वाली इस बैठक में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर चर्चा होगी:

  • दिसंबर 2025 तक की प्रगति: जिला, राज्य, केंद्र और बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा।
  • बीस सूत्री कार्यक्रम: विकास कार्यों के लक्ष्यों की मॉनिटरिंग।
  • वनाग्नि रोकथाम: आने वाले सीजन के लिए फायर सेफ्टी प्लान और कार्ययोजना।

जिला विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बैठक में अद्यतन (Updated) रिपोर्ट के साथ स्वयं उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments