HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सहयोग को आगे आ रहे दानवीर, रोटी बैंक को प्रदान...

अल्मोड़ा : सहयोग को आगे आ रहे दानवीर, रोटी बैंक को प्रदान किया राशन, इनकी ओर से की गई मदद…..

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अल्मोड़ा। कोविड—19 के खिलाफ चल रही जंग में तमाम लोग अपने—अपने स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। आज बुधवार को यहां जिला प्रशासन द्वारा संचालित रोटी बैंक को बैंक आफ इंडिया की ओर से राशन का सहयोग दिया गया।
बैंक ऑफ इण्डिया अल्मोड़ा में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियो ने मिलकर अल्मोड़ा रोटी बैंक को सहयोग करते हुये 70 किलो आटा, 60 किलो चावल, 10 किलो रिफाइंड, 15 किलो दाल, 5 किलो नमक, आधा किलो हल्दी, आधा किलो धनिया, आधा किलो मिर्च प्रदान की। वहीं राजेन्द्र कनवाल, राजकीय ठेकेदार द्वारा 10 क्विंटल राशन, मनोज सनवाल धारानौला द्वारा 12 टिन तेल, सुश्री चन्द्रा गुर्रानी धारानौेल द्वारा 7 क्विंटल चावल और हेम चन्द्र तिवारी तिलकपुर अल्मोड़ा द्वारा 3 क्विंटल आटा दिया गया। इधर महामारी को देखते हुये अनेक लोगों द्वारा जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष व जिला प्रशासन द्वारा संचालित रोटी बैंक हेतु आर्थिक मदद की जा रही है। जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को अनेक लोगों द्वारा आर्थिक सहायता के चेक सौपें गये। जिसमें द कुमाऊं रिजाॅर्ट द्वारा 25 हजार रूपये, द हिमालयन वुड्स रिजाॅर्ट द्वारा 20 हजार रूपये, द अनन्त रासा रिर्जाट द्वारा 30 हजार रूपये, द टैम्पल टैन डैवलपर्स द्वारा 11 हजार रूपये, विजय चन्द्र पन्त रानीधारा द्वारा 11 हजार रूपये की आर्थिक सहायता रोटी बैंक के लिए दी गयी।

ADVERTISEMENTSAd

इसके अलावा प्रधान रैलाकाट उमेश चन्द्र नैनवाल व चन्दन सिंह रावत द्वारा जिलाधिकारी को 8 हजार चार सौ इक्कावन रूपये का चैक रोटी बैंक हेतु सौंपा। पूर्व प्रधान कटारमल कटारमल श्रीमती कमला बिष्ट ने 5 हजार एक सौ रूपये का चैक दिया। इसके अलावा ममता जोशी, किरन पिल्खवाल, पल्लवी देवी व महेन्द्र सिंह ने पन्द्रह-पन्द्रह सौ रूपये पीएम केयर में दिये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments