डेंजर जोन क्वारब : अब तो डराने लगे हैं लगातार दरक रहे पहाड़ !

0
डेंजर जोन क्वारब : अब तो डराने लगे हैं लगातार दरक रहे पहाड़ !
डेंजर जोन क्वारब : अब तो डराने लगे हैं लगातार दरक रहे पहाड़ !

✍️ सड़क पर मलबा आने से पुन: रोड बंद

📌 दीपावली सीजन में बढ़ रही यात्रियों की आवाजाही

✒️ विशेष सावधानी बरतने की जरूरत

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। डेंजर जोन क्वारब में पहाड़ से मलबा गिरने का क्रम लगातार जारी है। हालात यह हैं कि पहाड़ से कब आफत आ जाये, इसका पूर्वानुमान तक कोई नहीं कर पा रहा है। आज सुबह भी मलबा आने के बाद यातायात पुन: बाधित हो गया।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि क्वारब पुल के पास अल्मोड़ा की तरफ पहाड़ी कमजोर होने से यहां पहाड़ दरक रहा है। अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच का काम होने के बाद से कई स्थानों पर इस तरह की समस्या देखने में आई है, लेकिन क्वारब में हालात विकराल रूप ले चुके हैं।

क्वारब में आज बुधवार सुबह 8 बजे पुन: यातायात बाधित हो गया। पहाड़ दरकने से यहां मलबा—पत्थर बार—बार सड़क पर आ रहे हैं। हालांकि मौके पर जेसीबी लगाई गई है। इसके बावजूद प्रकृति कब क्या खेल कर जाये, कोई कह नहीं सकता है।

दीपावली सीजन है, सावधानी बरती जाए

स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपावली पर्व पर बड़ी संख्या में प्रवासी अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। यात्रियों का आवागमन बढ़ रहा है। त्योहारी सीजन में क्वारब के पहाड़ खतरे का सबब बने हुए हैं। दीपावली के दौरान यहां कभी कोई अनहोनी न हो जाये इसके लिए प्रशासन को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि रात के समय यहां यातायात बंद किया गया है। इसके बावजूद खतरा तो दिन के समय भी है। अतएव पहाड़ का जल्द से जल्द ट्रीटमेंट करना होगा। इधर मौके पर अल्मोड़ा पुलिस के जवान तथा ट्रेफिक वालंटियर अंकित सुयाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1