HomeUttarakhandAlmoraDanger zone Kwarab : पहाड़ से गिरे पत्थर, बाल—बाल बचा बाइक सवार

Danger zone Kwarab : पहाड़ से गिरे पत्थर, बाल—बाल बचा बाइक सवार

ADVERTISEMENTS

ट्रक, बस आदि बड़े वाहनों से लग रहा जाम

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

A significant landslide near Kwarab Bridge : अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग ​में स्थित डेंजर जोन क्वारब में लगातार पहाड़ से भूस्खलन हो रहा है। दोपहर के वक्त यहां पुन: जाम लग गया और इस बीच पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। इस दौरान एक बाइक सवार पत्थरों की चपेट में आने से बाल—बाल बचा।

उल्लेखनीय है एक तरफ दरक रहे पहाड़ और दूसरी ओर नदी में धंस रही सड़क के बीच यहां मार्ग बहुत संकरा हो गया है। यहां बार—बार पहाड़ से पत्थर गिरने व संकरी सड़क होने के चलते जाम लग रहा है। जाम के दौरान ही पत्थर गिरने से एक बाइक सवार भी चपेट में आने से बाल—बाल बचा।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्वारब पुल से पहले मार्ग बहुत ही संकरा हो गया है। इस मार्ग पर जबरदस्त खतरा होने के बावजूद प्रशासन ने बस, ट्रक, केंटर आदि भारी वाहनों को गुजरने की छूट दी हुई है। इन बड़े वाहनों के चलते ही रोज जाम लग रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि सड़क ठीक हो जाने तक बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया जाये। इस मामले में तमाम जन प्रतिनिधियों की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments