HomeUttarakhandAlmoraपेड़ गिरने की कगार पर, ग्रामीणों और बच्चों की जान पर मंडरा...

पेड़ गिरने की कगार पर, ग्रामीणों और बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा

ADVERTISEMENTS

पनुवानौला-कोटुली सड़क पर है यह पेड़

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला

पनुवानौला-कोटुली-दण्डेश्वर मोटर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा एक विशालकाय पेड़ अब गिरने की कगार पर है। यह पेड़ कभी भी सड़क पर आ सकता है, जिससे यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहनों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना दर्जनों बच्चे स्कूल जाते हैं और ग्रामीण लोग भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ऐसे में पेड़ का अचानक गिरना बड़ा हादसा साबित हो सकता है।

कोटुली की ग्राम प्रधान उषा राणा ने कहा कि विभाग को तुरंत कदम उठाते हुए इस पेड़ को हटाना चाहिए, वरना किसी भी समय अनहोनी हो सकती है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह और चंदन राणा समेत कई ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की अपील की है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में पेड़ों के गिरने की घटनाएं आम हैं, ऐसे में विभाग को पहले से ही सतर्क रहकर सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। यदि समय रहते पेड़ नहीं हटाया गया तो यह दुर्घटना का कारण बन सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments