बागेश्वर: नगर में निकाली साइकिल रैली, स्वच्छता का दिया संदेश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर में साइकिल रैली निकाली गई। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने हरी झंडी दिखाई। लोगों को…

नगर में निकाली साइकिल रैली, स्वच्छता का दिया संदेश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर में साइकिल रैली निकाली गई। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने हरी झंडी दिखाई। लोगों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई। प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को कहा गया।

रविवार को पालिका और भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से साइकिल रैली का आयोजन हुआ। नगर के विभिन्न स्थानों पर साइकिल यात्री पहुंचे। उन्होंने लोगों को सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाला नुकसान बताया। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि प्लास्टिक जीवन के लिए नुकसानदायक है। पर्यावरण संतुलन को बिगाड़ रहा है। जिसे प्रतिबंधित किया गया है। व्यापारी कतई प्लास्टिक के थैले आदि का उपयोग नहीं होने दें। संचालन साइकिल संगठन के अध्यक्ष रवि साह ने किया। इस दौरान नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी हयात सिंह परिहार, कप्तान आलोक पांडे, ब्रांड एंबेसडर किशन मलड़ा, रेडक्रास के चेयरमैन संजय साह जगाती, हरीश सोनी, संतोष बघरी, भरत मेहता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *