HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: साइबर ठगों ने उड़ाई रकम, 70 हजार खाते में वापस

Bageshwar: साइबर ठगों ने उड़ाई रकम, 70 हजार खाते में वापस

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
साइबर सैल ने साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों के खातों में 70,279 रुपये की धनराशि वापस कराई है। जिस पर लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्वत ने बताया कि वर्तमान में साइबर क्राइम और आनलाइन धोखाधड़ी बढ़ गई है। जिसकी रोकथाम के लिए साइबर सैल बनाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन अंकित कंडारी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। गायत्री कुंज हरिद्वार निवासी अनुज परमार पुत्र मुनेंद्र सिंह परमार ने कौसानी के साथ एयर टिकट बुक किया। उनसे 4,485 रुपये की धोखाधड़ी की गई। मानीखेत निवासी अमर सिंह बिष्ट पुत्र कैलाश सिंह ने अज्ञात ने फोन पे पर कैश बैक स्कीम के नाम पर 25,799 रुपये ठग लिए। देवलचौरा निवासी भोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह गूगल पे पर भेजे लिंक के माध्यम से 39,995 रुपये की धोखाधड़ी की गई। तीनों प्रकरणों पर साइबर सैल ने कार्रवाई की।आवेदकों को धनराशि वापस लौटा दी गई है। टीम में निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, उपनिरीक्षक कुंदन रौतेला, आरक्षी चंदन कोहली, इमरान खान शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments