HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: नियमों को ठेंगा दिखाने वालों के कटे चालान, पुलिस की...

Bageshwar News: नियमों को ठेंगा दिखाने वालों के कटे चालान, पुलिस की चेकिंग से हड़कंप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कांडा और बैजनाथ पुलिस ने अभियान चलाया। जिसमें कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। कांडा पुलिस ने एक वाहन को सीज किया है। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है।
बैजनाथ पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 चालान काटे और 9400 रुपए का जुर्माना वसूला। बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि सोशल डिस्टेंस में 39 चालान काटे गए और 3900 रुपए जुर्माना वसूला। बिना मास्क में आठ चालान कर 4000 रुपए वसूले। एमबी एक्ट में तीन चालान कर 1500 रुपए वसूले गए। इसके अलावा तंबाकू निषेध में दस चालान और 107 व 116 सीआरपीसी में दो व्यक्तियों पर कारवाई की गई। इससे लापरवाह लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

उधर कांडा के एसओ मनवर सिंह ने बताया कि आठ वाहनों का चालान किया गया। एक वाहन को सीजन किया गया है। 3500 रुपये का संयोजक शुल्क वसूला गया। पुलिस एक्ट में पांच चालान काटे गए। 1250 रुपये जुर्माना वसूला। शारीरिक दूरी नियम पर 18 लोगों से 1800 रुपये और मास्क पर पांच से 2500 रुपये का संयोजक शुल्क वसूला गया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर एक व्यक्ति से सौ रुपये का जुर्माना लिया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments