HomeUttarakhandAlmoraराइंका गरुड़ाबांज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

राइंका गरुड़ाबांज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला। पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबांज विकास खंड धौलादेवी जनपद अल्मोड़ा के प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। विद्यालय के छात्र—छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

इस मौके पर क्रीड़ा एवं विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतिभागियों, विद्यालय में पीएम श्री योजनांतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों एवं परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षाफल देने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया।

इससे पूर्व प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं अभिवावकों के सम्मुख विद्यालय की समस्याओं को रखा। साथ ही उनके निस्तारण के संबंध में चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेन्द्र बिष्ट, विशिष्ट अतिथि के रूप के खीमानंद पालीवाल, गोपाल सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह गैड़ा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक सिंह भैसोड़ा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments