HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking News: सीआरपीएफ के एसआई की हार्ट अटैक से मौत

Bageshwar Breaking News: सीआरपीएफ के एसआई की हार्ट अटैक से मौत

ADVERTISEMENTSAd

सरयू संगम पर पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि

दिल्ली में तैनात थे खीमानंद
सीएनई रिपोर्टर, कांडा (बागेश्वर)
बागेश्वर तहसील के रिखाड़ी (धपोलासेरा) गांव निवासी सीआरपीएफ के एसआई का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 51 साल के थे। इन दिनों दिल्ली में तैनात थे। बुधवार की सुबह उनका पार्थिव उनके गांव पहुंचा। देर शाम सरयू-गोमती संगम पर उनका पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी।

दिल्ली से आए सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सुभाष त्यागी ने बताया कि रिखाड़ी (धपोलासेरा) गांव निवासी खीमानंद पंत पुत्र हरीश चंद्र पंत दिल्ली में सीआरपीएफ में एसआई के पद पर हैं। वे डीजी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। मंगलवार की सुबह तीन बजे उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अन्य सहकर्मी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार की रात उनके शव को लेकर वह दिल्ली से रवाना हुए और बुधवार सुबह उनके गांव पहुंचे। माता-पिता तथा अन्य परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के बाद उनकी शव यात्रा शुरू हुई। देर शाम सरयू और गोमती संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र सोनू पंत ने दी। प्रशासन की टीम ने भी एसआई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments