HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : होम्यापैथी स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, नि:शुल्क दवाओं का वितरण

अल्मोड़ा : होम्यापैथी स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, नि:शुल्क दवाओं का वितरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जनपद के ग्राम भावों (जैंती) में लगे नि:शुल्क होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व स्कूली छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सामान्य जांच की गई। इस मौके पर पांच दर्जन लोगों को नि:शुल्क होम्योपैथी दवाओं का वितरण किया गया।

आयुष मंत्रालय व निदेशक महोदय होम्योपैथी स्वास्थ्य सेवाएं उतंराखंड एवं जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी के निर्देश पर राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय जैंती की प्रभारी डॉ. कविता हर्ष, भेषजिक विवेकानंद कोहली, एमपीडब्ल्यू खड़क सिंह द्वारा ग्राम भावों (जैंती) में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें डॉ. कविता हर्ष द्वारा सभी गांव के लोगों को व स्कूल के बच्चों को होम्योपैथी के बारे में आवश्यक जानकारी देने के साथ ही बीमारियों से बचने के उपाय भी बताये। उन्होंने कहा कि सही खानपान से स्वयं का स्वस्थ रखा जा सकता है। इस मौके पर नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गई। साथ ही बीपी व शूगर की जांच भी की गई। शिविर मे कुल 60 लोगों को नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई। इस मौके पर आशा कार्यकती बीना जोशी, स्कूल के प्रधानाचार्य केवलानंद जोशी, सहायक अध्यापक तारा सिंह गहतोड़ी व हयात सिंह द्वारा सहयोग दिया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments