HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन में 95,241 मतदाता करेंगे मतदान, 136...

ALMORA NEWS: सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन में 95,241 मतदाता करेंगे मतदान, 136 मतदान स्थल बनाए, 5 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले की 49—सल्ट विधानसभा के आसन्न उप निर्वाचन में कुल 95,241 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव संपन्न कराने को 136 मतदान स्थल बनाए हैं जबकि 5 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 49—सल्ट विधानसभा विधानसभा में कुल 95241 मतदाता हैं। इनमें 48,682 पुरुष एवं 46,559 महिला मतदाता हैं। सल्ट विधानसभा में कुल 911 सर्विस मतदाता हैं, इनमें 895 पुरूष एवं 16 महिला मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार उप निर्वाचन को सम्पन्न कराने के लिए 136 मतदान स्थल बनाये गये हैं जबकि 129 मतदान केन्द्र बनाए हैं। इसके अलावा निर्वाचन को सम्पन्न कराने को आरक्षित व महिला कार्मिक समेत कुल 154 पीठासीन अधिकारी, 155 मतदान अधिकारी प्रथम, 155 मतदान अधिकारी द्वितीय तथा 155 मतदान अधिकारी तृतीय तैनात किए जा रहे हैं। वहीं 5 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। चुनाव संबंधी कार्य के लिए 41 भारी वाहन एवं 26 हल्के वाहन अधिकृत किये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उक्त जानकारियां गत दिवस वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments