HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: गौ सदन ज्योली में गौ यज्ञ सम्पन्न, यजुर्वेद के रुद्रमंत्रों...

Almora News: गौ सदन ज्योली में गौ यज्ञ सम्पन्न, यजुर्वेद के रुद्रमंत्रों के उच्चारण के साथ दी आहुतियां

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गौ सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आज गौ सदन ज्योली में गौ यज्ञ आयोजित हुआ। जिसमें यजुर्वेद के रुद्र मन्त्रों के उच्चारण के साथ आहुतियां दी गईंं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने यज्ञ में शिरकत की। यज्ञ का संचालन वेद कथाकार दयाकृष्ण काण्डपाल ने किया जबकि यज्ञ पूर्व विभागाध्यक्ष डा. जयदत्त उप्रेती ने सम्पन्र कराया। इस मौके पर चन्द्रमणि भट्ट व पूरन चन्द्र तिवारी ने यज्ञ कार्यक्रम का संयोजन किया।

रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष किशन गुरुरानी, डा. जेसी दुर्गापाल, मनोज सनवाल, रीता दुर्गापाल आदि ने ग्रामीण जनता को मास्क व सेनीटाइजर वितरित किये। इस मौके पर अल्मोड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग दूध पीने के बाद गायों को आवारा छोड़ रहे हैं, यह प्रवृत्ति गलत है। गौ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन जोशी व उपाध्यक्ष बद्री विशाल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान कटारमल बलबीर सिंह, ग्राम प्रधान ज्योली देव सिंह भोजक, ग्राम प्रधान कनेली नन्द किशोर उपाध्याय, कमला कैड़ा, मयंक काण्डपाल, कंचन जोशी, मीनू जोशी ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एड. गोविन्द भण्डारी, डा. बीडीएस नेगी, एमसी काण्डपाल, यशवन्त सिंह परिहार व मनोज सनवाल आदि कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments