HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: तीनों निकायों की मतगणना कल, 25 टेबिलें लगाईं

बागेश्वर: तीनों निकायों की मतगणना कल, 25 टेबिलें लगाईं

ADVERTISEMENTSAd

✍️ डीएम आशीष भटगांई ने मतगणना कक्ष व स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया
✍️ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरुकता के लिए स्वीप की टीम रवाना

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जनपद की तीन निकायों की मतगणना 25 जनवरी यानी कल सुबह 8 बजे से शुरु होगी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार देर शाम बीडी पांडे डिग्री कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना कक्ष व मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा मतगणना कर्मियों का आज तृतीय रेंडमाइजेशन हुआ और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए जागरुकता को स्वीप की टीम रवाना हो गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना कक्ष में प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। तथा मतगणना कक्षों में मतगणना एजेंटों के लिए सुगमता से आवाजाही और मतगणना के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतगणना हाल के साथ परिसर की गलियों में बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरे और मीडिया सेंटर आदि की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका बागेश्वर की मतगणना डिग्री कालेज बागेश्वर में होगी जबकि नगर पंचायत कपकोट की ओएनजीसी भवन कपकोट एवं नगर पंचायत गरुड़ की मतगणना ब्लाक परिसर गरुड़ में होगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी/ आरओ मोनिका, ईई आरईएस संजय भारती, सीओ अजय शाह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
मतगणना को लगाई 25 टेबिलें

बागेश्वर : नगर निकाय चुनाव की मतगणना के सफल संपादन के लिए मतगणना कार्मिकों का तृतीय रेंडमाइजेशन हुआ। शुक्रवार को जिला निर्वाचन आशीष भटगांई की उपस्थिति में मतगणना कार्मिकों का तृतीय रेंडमाइजेशन कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में हुआ। तीनों निकायों की मतगणना के लिए 25 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 124 मतगणना सुपरवाइजर व मतगणना सहायक कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया। नगर पालिका परिषद बागेश्वर की मतगणना के लिए 11 टेबल लगाई जाएगी। जबकि नगर पंचायत कपकोट तथा गरुड़ की सात-सात टेबल में मतगणना होगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, नोडल अधिकारी कार्मिक संगीता आर्या, रिटर्निंग आफिसर मोनिका, अनुराग आर्या, जितेंद्र वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राहुल आदि उपस्थित थे।
मतदाता दिवस जागरुकता को टीम रवाना

बागेश्वर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस में शामिल होने के लिए बागेश्वर स्वीप की टीम रवाना हो गई है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में टीम शामिल होगी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने, लोकतंत्र के महत्व व जागरूकता कार्यक्रम को लेकर टीम जा रही है। इस मौके पर आलोक पांडे, उमेश जोशी, डीएल वर्मा, कन्हैया वर्मा, कैलाश चंदोला, राजेश्वरी कार्की आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments